CBSE ने शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ते हुए बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा सुधार करने का फैसला किया है। बोर्ड ने 2026 की कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं के लिए डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कंप्यूटर स्क्रीन पर की जाएगी।
इस नई प्रणाली में उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परीक्षक किसी भी स्थान से ऑनलाइन मूल्यांकन कर सकेंगे। इससे कॉपी जांचने की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, तेज और पारदर्शी बनेगी।
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव से मूल्यांकन में होने वाली त्रुटियां कम होंगी और परिणाम जारी करने में लगने वाला समय भी घटेगा। यह पहल नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

