CBSE 10वीं बोर्ड: अब होगी दो बार परीक्षा, खेल और ओलंपियाड छात्रों के लिए खास व्यवस्था

Local Samachaar
1 Min Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है।

 

2026 से कक्षा 10 में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी — पहली फरवरी और दूसरी मई में।

 

जिन छात्रों के खेल या ओलंपियाड इवेंट परीक्षा से टकराएंगे, वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

 

अतिरिक्त परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा।

 

 

12वीं के लिए नियम

 

कक्षा 12 में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। जिनका खेल/ओलंपियाड कार्यक्रम परीक्षा से टकराता है, उनकी परीक्षा पहली परीक्षा के बाद पुनः कराई जाएगी।

 

नया SOP

 

स्कूलों को SAI, BCCI, HBCSE जैसी संस्थाओं से छात्रों की आधिकारिक भागीदारी का प्रमाणपत्र लेना होगा।

 

यह प्रमाणपत्र हर साल 15 दिसंबर तक CBSE क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

 

राहत केवल थ्योरी एग्ज़ाम्स तक सीमित रहेगी, प्रैक्टिकल या ट्रेनिंग कैंप्स के लिए नहीं।

 

 

CBSE परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि यह नीति छात्रों को शिक्षा और खेल/प्रतियोगिता दोनों में समान अवसर दिलाने के लिए है।

Share This Article