धामी सरकार का बड़ा कदम: बेंगलुरु से सीधे जुड़ा देहरादून, नई फ्लाइट सेवा शुरू

Local Samachaar
1 Min Read

16 सितम्बर 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सीधी फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया। यह सेवा देहरादून (जॉली ग्रांट एयरपोर्ट) और बेंगलुरु के बीच शुरू की गई है।

 

इस नई उड़ान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है क्योंकि अब आईटी सिटी बेंगलुरु से उत्तराखंड की यात्रा और आसान होगी। एयरक्राफ्ट पर पारंपरिक ऐपण कला को दर्शाने वाली विशेष पेंटिंग की गई है, जिससे यात्रियों को उत्तराखंडी संस्कृति की झलक मिलेगी।

 

यह कदम राज्य को निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं से जोड़ने वाला साबित होगा।

Share This Article