हरिद्वार आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण के लिए ₹460 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इस योजना से स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।
परियोजना के अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्मार्ट सिग्नेज सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, चौड़े फुटओवर ब्रिज और सुव्यवस्थित यात्री मार्ग बनाए जाएंगे। इससे अर्धकुंभ और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना न केवल अर्धकुंभ, बल्कि भविष्य में भी हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

