संगम तट पर उमड़ी करोड़ों की भीड़, मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धा का महाकुंभ

Local Samachaar
1 Min Read

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन के अनुसार, दोपहर तक करीब 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके थे

साधु-संतों और अखाड़ों के शाही स्नान के बाद आम श्रद्धालुओं ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। हर ओर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का माहौल बना रहा।

भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर निगरानी की गई। यातायात को डायवर्ट किया गया और श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

Share This Article