देश
ITR फाइलिंग अपडेट: कॉरपोरेट सेक्टर के लिए तारीख बढ़ी, व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आज आखिरी चेतावनी

आयकर रिटर्न दाखिल करने को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ITR दाखिल करने की समय सीमा को 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। इससे उन कंपनियों को राहत मिलेगी जो अब तक किसी कारणवश अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर सकी थीं।
हालांकि, व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है। 31 दिसंबर 2025 तक ही व्यक्तिगत तौर पर संशोधित या विलंबित आयकर रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। समय सीमा चूकने पर न केवल जुर्माना लगेगा बल्कि भविष्य में टैक्स से जुड़ी कई दिक्कतें भी आ सकती हैं।
विशेषज्ञों ने करदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना ITR फाइल करें और अनावश्यक परेशानियों से बचें।



