वैश्विक इनोवेशन हब बनने की दिशा में भारत: पीएम मोदी ने ₹1 लाख करोड़ का RDI फंड किया शुरू

Local Samachaar
1 Min Read

नई दिल्ली में आयोजित ESTIC 2025 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1 लाख करोड़ रुपये की Research, Development & Innovation (RDI) Scheme की घोषणा की।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना और देश में एक मज़बूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब “Innovation Driven Economy” बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की आरएंडडी क्षमता में जबरदस्त सुधार हुआ है — पेटेंट दर्ज कराने की दर में 17 गुना वृद्धि हुई है और देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

यह योजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एनर्जी, हेल्थटेक, और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

Share This Article