राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के दौरे पर रहीं। अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही तैयारियों की समीक्षा की थी।
पूजा के उपरांत राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और इसकी धार्मिक आस्था ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
उत्तराखंड यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

