OpenAI का बड़ा कदम: भारत में ChatGPT Go हुआ फ्री, कंपनी ने किया लोकल एआई मार्केट पर फोकस

Local Samachaar
1 Min Read

OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए एक ऐतिहासिक ऑफर पेश किया है। कंपनी ने बताया कि ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन अब भारत में पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगा।
4 नवंबर से लागू होने वाले इस प्लान के तहत यूजर्स को एक साल तक ChatGPT-4 Turbo का एक्सेस फ्री में दिया जाएगा।
पहले इस सेवा के लिए ₹399 प्रतिमाह शुल्क देना होता था। इस तरह यूजर्स को कुल ₹4,788 की वार्षिक बचत होगी।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कदम OpenAI की भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है, जहाँ एआई टूल्स का तेजी से विस्तार हो रहा है।
कंपनी उम्मीद कर रही है कि इससे भारतीय बाजार में ChatGPT की पहुंच कई गुना बढ़ेगी।

Share This Article