खेल

हर दिन रोई हूं इस टूर्नामेंट में…’ – जेमिमा रोड्रिग्स की भावुक कहानी, जिसने भारत को फाइनल में पहुंचाया

मैदान पर मुस्कान के साथ खड़ी थीं जेमिमा रोड्रिग्स — लेकिन उनकी आंखों में आंसू थे। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नाबाद 127 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद उन्होंने कहा, “मैंने इस टूर्नामेंट में लगभग हर दिन रोया है, लेकिन आज वो आंसू खुशी के हैं।”

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई और इस दौरान 8 अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किए। 339 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 48.3 ओवर में जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर की 89 रनों की पारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण रही।

यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की नई शुरुआत है — जहां जज़्बा, संघर्ष और आत्मविश्वास ने दुनिया की सबसे मजबूत टीम को मात दी।

Related Articles

Back to top button