भारतीय गेंदबाज विकेट को तरसे, श्रीलंका इलेवन ने की मजबूत शुरुआत

Local Samachaar
1 Min Read

कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका इलेवन के वार्म-अप मुकाबले में मेजबान बल्लेबाजों ने पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 20 ओवर के खेल तक श्रीलंका इलेवन बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार पहुंच गई।

शुभमन गिल चोटिल होने के कारण पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे, जबकि उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। यह मुकाबला टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों की तैयारियों को परखने के लिए अहम माना जा रहा है।

Share This Article