दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, बिजली गिरने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

