हरियाणा और राजस्थान सरकार ने यमुना नदी के पानी को लेकर एक अहम समझौता किया है। इसके तहत हर साल जुलाई से अक्टूबर तक राजस्थान को यमुना का पानी दिया जाएगा।
यह समझौता नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की मौजूदगी में हुआ। पानी तीन भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा।
इस योजना से राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में लोगों को पीने के पानी की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
यह व्यवस्था 1994 में हुए यमुना जल समझौते के आधार पर लागू की जा रही है। उस समय आवश्यक नहर व्यवस्था नहीं होने के कारण योजना शुरू नहीं हो सकी थी। अब परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
