PF अकाउंट से निकासी के नियम बदले, EPFO का बड़ा ऐलान — अब पैसे निकालना हुआ आसान

Local Samachaar
1 Min Read

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने लाखों खाताधारकों को राहत देते हुए PF अकाउंट से पैसे निकालने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।

नए नियमों के तहत अब कर्मचारी बिना अधिक कागजी कार्यवाही के अपने खाते से राशि निकाल सकेंगे। EPFO ने बताया कि अब तक PF निकासी के लिए 13 अलग-अलग कारण दिए जाते थे, लेकिन अब इन्हें सिर्फ तीन श्रेणियों में समेट दिया गया है — बुनियादी जरूरतें, आवास जरूरतें और विशेष परिस्थिति।

EPFO ने कहा कि सदस्य अब अपने खाते की पूरी राशि तक निकाल सकते हैं। साथ ही, “Auto Settlement System” लागू किया गया है जिससे आवेदन स्वचालित रूप से निपटेंगे और समय की बचत होगी।

बेरोजगार होने की स्थिति में व्यक्ति को अपनी जमा राशि का 75% तुरंत निकालने की अनुमति दी गई है, जबकि बाकी 25% एक साल बाद। शिक्षा और विवाह के लिए भी अब बार-बार निकासी की सुविधा दी गई है।

EPFO का यह कदम लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है और इसे डिजिटल युग के अनुरूप बड़ा सुधार माना जा रहा है।

Share This Article