सीमा पर खूनखराबे के बाद थमा तनाव, तालिबान-पाकिस्तान ने किया 48 घंटे का युद्धविराम

Local Samachaar
1 Min Read

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही गोलीबारी और झड़पों के बीच अब थोड़ी राहत की खबर आई है। दोनों देशों ने 15 अक्टूबर 2025 को 48 घंटे के लिए युद्धविराम करने पर सहमति जताई है।

रिपोर्टों के अनुसार, सीमा के चमन और कुर्रम इलाकों में दोनों ओर से भारी गोलाबारी हुई थी, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई। तालिबान सरकार का कहना है कि उसने पाकिस्तान के कई सैनिकों को मार गिराया और कुछ चौकियों पर कब्जा भी किया।

पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसकी सेना ने सिर्फ “रक्षा के लिए” जवाबी कार्रवाई की।

अब युद्धविराम को लेकर दोनों देशों के बीच कौन झुका पहले का विवाद शुरू हो गया है। पाकिस्तान का कहना है कि यह युद्धविराम अफगानिस्तान के अनुरोध पर हुआ, जबकि तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान की “ज़िद” और आग्रह पर इसे लागू किया गया।

फिलहाल, दोनों देशों ने कहा है कि यह युद्धविराम सिर्फ दो दिन के लिए है और स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

Share This Article