भारत की पटरी पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन! रेल मंत्री ने दिखाई पहली झलक, जल्द शुरू होगा ट्रायल

Local Samachaar
1 Min Read

भारत में रेलवे इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब देश में हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन दौड़ने को तैयार है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो जारी करते हुए बताया कि यह ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता और हरित सोच का प्रतीक है।

यह ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनी है और इसका इंजन (ड्राइविंग पावर कार) सभी तकनीकी परीक्षणों में सफल रहा है।

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन जल्द ही पटरियों पर उतारी जाएगी और शुरुआत में इसे उत्तर भारत के एक चयनित रूट पर ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा।

यह ट्रेन न केवल पर्यावरण के लिए सुरक्षित है बल्कि इससे रेलवे का ईंधन खर्च भी घटेगा। अगर सबकुछ योजना के अनुसार चला, तो आने वाले वर्षों में भारत में डीजल ट्रेनों की जगह पूरी तरह स्वच्छ ऊर्जा आधारित हाइड्रोजन ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी।

Share This Article