देश

दशहरा पर सोने की बिक्री में भारी गिरावट, 48% बढ़ी कीमतों ने घटाई खरीदारी की चमक

त्योहारी सीजन के प्रमुख दिनों में से एक, दशहरा पर इस बार सोने की खरीदारी उम्मीद से काफी कम रही।

India Bullion & Jewellers Association (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, इस बार दशहरा पर देशभर में सोने की बिक्री 25% तक घट गई।

पिछले साल जहां लगभग 24 टन सोना बिका था, वहीं इस बार बिक्री घटकर 18 टन रह गई।

इस वर्ष सोने का खुदरा मूल्य ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो 2024 के मुकाबले लगभग 48% ज्यादा है।

इतनी ऊंची कीमतों के चलते लोगों के लिए ज्वेलरी खरीदना मुश्किल हो गया है।

ग्राहकों को 3% GST और 15–30% मेकिंग चार्ज भी देना पड़ा, जिससे गहनों की कीमत और बढ़ गई।

IBJA के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि भले ही बिक्री में कमी आई है, लेकिन कई उपभोक्ता अभी भी भविष्य में कीमतें और बढ़ने के डर से थोड़ा-थोड़ा सोना खरीद रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार पुराने सोने के एक्सचेंज की हिस्सेदारी कुल बिक्री का लगभग 50–55% रही।

दक्षिण भारत में कई लोगों ने पारंपरिक गहनों की बजाय गोल्ड बार और कॉइन में निवेश को प्राथमिकता दी।

Related Articles

Back to top button