झारसुगुड़ा से ओडिशा को मिला विकास पैकेज, पीएम मोदी ने लॉन्च किए ₹60,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स

Local Samachaar
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में आयोजित एक बड़े समारोह में लगभग ₹60,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

इनमें दूरसंचार क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना शामिल है — करीब 97,500 मोबाइल 4G टावरों का उद्घाटन और कमीशनिंग, जिसकी अनुमानित लागत ₹37,000 करोड़ है। यह टावर स्वदेशी तकनीक पर आधारित होंगे और ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी ने इस मौके पर आठ IIT विस्तार परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इसके साथ-साथ रेलवे क्षेत्र में भी उन्होंने ₹1,700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री का यह सार्वजनिक कार्यक्रम गंजाम जिले के बेरहामपुर में होना था, लेकिन मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान की चेतावनी को देखते हुए इसे झारसुगुड़ा स्थानांतरित किया गया। यहां भी मौसम को लेकर अलर्ट था, लेकिन कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं आया।

यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की ओडिशा में पिछले 15 महीनों में छठी यात्रा है। जून 2024 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मोदी बार-बार यहां का दौरा कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणाएँ कर रहे हैं।

Share This Article