एक आतंकी ढेर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल; कुलगाम में मुठभेड़ जारी

Local Samachaar
0 Min Read

रविवार देर रात मिली खुफिया रिपोर्ट पर 8 सितंबर को सेना, पुलिस और CRPF ने कुलगाम के गडर जंगल में संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया।

जब आतंकियों ने फायर किया, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

इस बीच एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। ऑपरेशन अभी जारी है।

Share This Article