हरिद्वार: गणेश विसर्जन के दौरान युवक लापता, गंगा में बहने की आशंका

Local Samachaar
1 Min Read

कनखल क्षेत्र के राजघाट पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान मंगलवार रात एक युवक गंगा की धारा में बह गया।

लापता युवक की पहचान निखिल गुप्ता (38), निवासी संदेश नगर, के रूप में हुई है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस और SDRF की टीम ने रात में तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आज सुबह से गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन जारी है।

Share This Article