देहरादून में बारिश से जनजीवन प्रभावित, गंगा खतरे के निशान से ऊपर

Local Samachaar
1 Min Read

देहरादून, 2 सितंबर। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, तो वहीं गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

 

बारिश का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है। त्यूनी-चकराता मार्ग कई जगह बंद पड़ा है, जबकि 30 ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हैं। इन्हें सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की टीमों को लगाया गया है।

हालांकि जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। स्कूलों को एहतियातन दो दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

नगर निगम की क्विक रेस्पॉन्स टीमें जलभराव वाले इलाकों में तैनात हैं और हाई-प्रेशर पंपों के जरिए पानी निकालने का काम लगातार जारी है।

Share This Article