‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार छठे दिन थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर नीम करोली बाबा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ 62 दिन बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।
‘दृश्यम 3’ ने बुधवार को करीब ₹15.50 करोड़ इंडिया नेट कमाए। इससे फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन ₹232.50 करोड़ हो गया है। फिल्म ने छठे दिन 15 हजार से ज्यादा शो में यह कारोबार किया।
उधर, ‘हनुमान अंश’ ने 62वें दिन करीब ₹80 लाख की कमाई की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब ₹327.28 करोड़ तक पहुंच चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ उस समय भी कमाई कर रही है जब ‘दृश्यम 3’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद है। रिपोर्टों के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने 62 दिनों तक थिएटर रन पूरा कर लिया है और इसकी कमाई अभी जारी है।

