जापान के पूर्व मंत्री ने बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार

Local Samachaar
1 Min Read

नई दिल्ली: जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) यानी बुलेट ट्रेन परियोजना में हो रही देरी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान भारत की कार्यशैली और नीतिगत फैसलों के कारण परियोजना अपने मूल स्वरूप से भटक गई।

सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता माकिहारा ने कहा कि वह स्वयं इस परियोजना से जुड़े रहे हैं। उनके अनुसार, भारत ने बातचीत के दौरान किए गए वादों का पालन नहीं किया और बाद में जापान की शिंकानसेन तकनीक तथा सिग्नलिंग सिस्टम से दूरी बना ली।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने जापानी तकनीक की बजाय यूरोपीय सिग्नलिंग सिस्टम और स्वदेशी ट्रेन विकास को प्राथमिकता दी। माकिहारा ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से अहम जापानी सिग्नलिंग सिस्टम को भी परियोजना से बाहर कर दिया गया।

हालांकि, भारत सरकार की ओर से माकिहारा के इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share This Article