सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, रुपये को मजबूत करने के लिए सरकार ने Import Duty बढ़ाकर 15% की

Local Samachaar
1 Min Read

देश में गिरते रुपये और बढ़ते विदेशी मुद्रा दबाव के बीच केंद्र सरकार ने सोना और चांदी पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इन कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

सरकार का कहना है कि देश में सोने और चांदी का आयात लगातार बढ़ रहा था, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ने लगा था। आयात शुल्क बढ़ाने से इन धातुओं की मांग को नियंत्रित करने और रुपये को सहारा देने की कोशिश की जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फैसले के बाद ज्वेलरी बाजार में कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। शादी और त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को सोना-चांदी खरीदने के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं, ज्वेलरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने इस फैसले पर चिंता जताई है।

Share This Article