शंघाई में भारत का तीरंदाजी में बड़ा कमाल, दीपिका कुमारी की टीम ने जीता वर्ल्ड कप गोल्ड

Local Samachaar
1 Min Read

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। शंघाई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत और चीन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में दीपिका कुमारी की अगुवाई वाली टीम ने शूट-ऑफ में बाजी मार ली।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में अंकिता भगत और कुमकुम मोहोड़ ने भी अहम भूमिका निभाई। पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय तीरंदाजों ने धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखा। दबाव भरे पलों में टीम ने शानदार संयम दिखाया और आखिरकार गोल्ड अपने नाम किया।

इस जीत के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी फिर साबित कर दी है। खेल प्रेमियों और पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है।

Share This Article