राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ: अयोध्या में आज से शुरू हुए अनुष्ठान, ‘रामलला महोत्सव’ से सजी रामनगरी

Local Samachaar
1 Min Read

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 22 जनवरी को होने वाले मुख्य आयोजन से पहले आज से राम जन्मभूमि परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रामलला महोत्सव’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है, जिसमें रामभक्ति से जुड़े नाट्य मंचन, संगीत और भजन संध्या का आयोजन होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रामनगरी अयोध्या में इन दिनों उत्सव, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Share This Article