परिवहन सेवाओं में बड़ा सुधार: मुख्यमंत्री धामी ने 100 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

Local Samachaar
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई हैं।

नई बसों के संचालन से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर वर्ग के लोगों तक सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन सेवाओं के सुदृढ़ होने से न केवल आम नागरिकों को लाभ होगा, बल्कि राज्य के पर्यटन, व्यापार और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Share This Article