चीख-पुकार, धुआं और आग की लपटें… एर्नाकुलम एक्सप्रेस हादसे ने झकझोर दिया

Local Samachaar
1 Min Read

सोमवार तड़के आंध्र प्रदेश में एक भयावह रेल हादसा हुआ, जिसने यात्रियों को दहशत में डाल दिया। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोचों में एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान 70 साल के एक बुजुर्ग यात्री आग और धुएं के कारण ट्रेन से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।
आग लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद रेलवे की दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। इस हादसे ने एक बार फिर ट्रेन सुरक्षा और आपात व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article