दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता में आफत की बारिश, बाजार ठप और पंडाल डूबे

Local Samachaar
1 Min Read

कोलकाता। बंगाल में इस साल की दुर्गा पूजा से पहले ही आसमान से आफत टूट पड़ी। सोमवार रात से हुई भारी बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। एक ही रात में करीब 251.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने 1978 और 1986 के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

 

लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, सड़कें नदी जैसी दिखने लगीं और कई पूजा पंडालों में पानी भर गया। लोगों के उत्साह पर इसका सीधा असर पड़ा और पूजा से ठीक पहले बाजारों में सन्नाटा छा गया।

 

अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से कई की मौत करंट लगने से हुई। वहीं, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। करीब 91 फ्लाइटें रद्द, मेट्रो सेवा ठप और कई ट्रेनें लेट हुईं।

 

राज्य सरकार और नगर निगम की टीमें लगातार राहत-बचाव में जुटी हैं, लेकिन त्योहार के रंग पर बारिश ने गहरी चोट की है।

Share This Article