पाकिस्तान का पेशावर शुक्रवार को एक बार फिर खून-खराबे का गवाह बना। शहर के एक इलाके में हुए बम धमाके में कम से कम 9 लोग मारे गए जबकि 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
धमाका उस वक्त हुआ जब एक पुलिस मोबाइल गाड़ी गुजर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया।
धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में ले जाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
धमाके की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है।
अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

