मोदी का राष्ट्र को संबोधन आज 5 बजे, क्या टैक्स रियायत और वीजा नीति में आएगा बदलाव?

Local Samachaar
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे लाइव राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह संबोधन बेहद महत्वपूर्ण होगा।

 

अभी तक विषय तय नहीं बताया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी इन मुद्दों पर बोल सकते हैं:

 

GST सुधार और नई दरें – हाल में जीएसटी काउंसिल ने कुछ वस्तुओं पर नई दरों की सिफारिश की है।

 

H-1B वीजा – अमेरिका में वीजा नियमों के बदलने से भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स पर असर पड़ने की संभावना है।

 

टैरिफ और व्यापार नीतियाँ – अंतरराष्ट्रीय व्यापार में टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो सकती है।

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि यह संबोधन आम जनता और कारोबारी जगत दोनों के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें टैक्स में राहत और विदेशी वीजा पॉलिसी को लेकर नई दिशा-निर्देश मिल सकते हैं।

Share This Article