जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने दिया इस्तीफा, सत्ता की कमान किसे मिलेगी

Local Samachaar
1 Min Read

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लगातार चुनावी हार और पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। खासकर जुलाई में हुए उच्च सदन (Upper House) चुनावों में हार के बाद उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी।

इशिबा ने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व उन पर हार की ज़िम्मेदारी लेने का दबाव बना रहा था, जिसके कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। उनके इस्तीफे के बाद लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में नया नेतृत्व चुनने की होड़ शुरू हो गई है। जो भी नेता पार्टी का अध्यक्ष बनेगा, वही संसद में मतदान के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेगा।

हालाँकि, इस बार स्थिति पहले जैसी आसान नहीं है क्योंकि सत्ताधारी गठबंधन ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। ऐसे में यह संभावना बनी हुई है कि जापान की सत्ता समीकरणों के चलते अस्थिर हो सकती है।

Share This Article