एनसीआर में आग से हाहाकार: नोएडा सेक्टर-4 की फैक्ट्री में लगी भीषण आग से कर्मचारियों के फंसने की आशंका, दिल्ली के उत्तम नगर में 400 के करीब झुग्गियां राख

Local Samachaar
1 Min Read

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आग की दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। नोएडा के सेक्टर-4 में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

वहीं दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने की खबर है। आग ने देखते ही देखते बड़ी संख्या में झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share This Article