उत्तराखंड
चारधाम यात्रा 2026 की तारीखें तय: 19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, 22 अप्रैल से केदारनाथ में शुरू होंगे दर्शन

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। धार्मिक परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलने की संभावना है।
चारधाम यात्रा हिंदू धर्म की प्रमुख तीर्थ यात्राओं में से एक मानी जाती है। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सरकार ने यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।



