मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास, कर्मचारियों को बोनस, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नशे के खिलाफ सख्त रणनीति

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने कर्मचारियों के हित, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

कैबिनेट ने प्रदेश में बोनस एक्ट की वापसी को मंजूरी देकर कर्मचारियों को राहत देने का निर्णय लिया। इसके अलावा ESI अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया गया, जिससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।

राज्य में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक मजबूत करने की योजना को भी स्वीकृति दी है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रदेश में विकास और सुरक्षा दोनों को मजबूती मिलेगी।

Share This Article