‘जादुई कीचड़’ से बदलेगा खेल! जापान को समुद्र में मिले दुर्लभ खनिज, चीन की मोनोपॉली को चुनौती

Local Samachaar
1 Min Read

जापान के वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराइयों में मौजूद एक अनोखे संसाधन की खोज की है, जिसे ‘जादुई कीचड़’ नाम दिया गया है। यह कीचड़ मार्कस द्वीप के आसपास समुद्र तल में पाई गई है और इसमें भारी मात्रा में दुर्लभ खनिज मौजूद हैं।

रेयर अर्थ एलिमेंट्स आधुनिक दुनिया की तकनीकी जरूरतों का अहम हिस्सा हैं। इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल फोन, सोलर पैनल और मिसाइल सिस्टम तक में इनका इस्तेमाल होता है। अब तक इन खनिजों के उत्पादन और निर्यात पर चीन का दबदबा रहा है, लेकिन जापान की यह खोज इस स्थिति को बदल सकती है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इसका व्यावसायिक दोहन संभव हुआ, तो जापान न केवल अपनी जरूरतें पूरी करेगा बल्कि वैश्विक बाजार में भी एक बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।

Share This Article