बांग्लादेश में संगीत समारोह पर हमला, गायक जेम्स की प्रस्तुति के दौरान पत्थरबाज़ी

Local Samachaar
1 Min Read

बांग्लादेश के फरीदपुर में आयोजित एक बड़े संगीत कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कार्यक्रम स्थल पर ईंट और पत्थर फेंके, जिससे कई छात्र घायल हो गए।

यह कार्यक्रम फरीदपुर ज़िला स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले से पूरे कार्यक्रम स्थल पर डर और अफरा-तफरी फैल गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 15 से 20 छात्रों के घायल होने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा कारणों से कॉन्सर्ट को तुरंत रद्द कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share This Article