ISRO की अंतरराष्ट्रीय छलांग: ‘बाहुबली’ रॉकेट से अमेरिका का BlueBird-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसरो ने अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 के जरिए अमेरिका के अत्याधुनिक संचार उपग्रह BlueBird-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। करीब 6100 किलो वजनी यह सैटेलाइट LVM3 की अब तक की सबसे भारी उड़ान साबित हुआ है।
यह मिशन न केवल तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, बल्कि इसकी सफलता ने इसरो की विश्वसनीयता को भी और मजबूत किया है। भारी उपग्रह को सटीक कक्षा में स्थापित करना इस बात का प्रमाण है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर बड़े कमर्शियल लॉन्च मिशनों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन चुका है।
BlueBird-2 सैटेलाइट का उद्देश्य दुनिया के उन क्षेत्रों में भी संचार सेवाएं पहुंचाना है, जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इसके जरिए स्मार्टफोन सीधे सैटेलाइट से जुड़ सकेंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं, ग्रामीण कनेक्टिविटी और डिजिटल समावेशन को नई गति मिलेगी।



