जॉर्डन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, आज बिजनेस फोरम में करेंगे शिरकत; भारत-जॉर्डन के बीच 5 MoU पर हस्ताक्षर

Local Samachaar
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जॉर्डन के दौरे पर भारत–जॉर्डन बिजनेस फोरम में भाग लेंगे। इस दौरान जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। किंग अब्दुल्ला ने कहा कि भारत और जॉर्डन के संबंध वर्षों पुराने हैं और दोनों देश मजबूत मित्रता साझा करते हैं।

दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने के लिए 5 महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी। ये समझौते संस्कृतिक आदान-प्रदान, नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, जल प्रबंधन, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बिजनेस फोरम में उद्योग जगत को संबोधित करते हुए भारत-जॉर्डन व्यापार संबंधों, निवेश के अवसरों और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे। इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

Share This Article