विदेश

China Bridge Collapse 2025: उद्घाटन के 44 दिन बाद ढहा 758 मीटर लंबा Hongqi Bridge, किसी की जान नहीं गई लेकिन उठे सवाल

चीन से बड़ी खबर सामने आई है। सिचुआन प्रांत में स्थित 758 मीटर लंबा Hongqi Bridge उद्घाटन के महज 44 दिन बाद ही ढह गया। यह पुल चीन की एक प्रमुख सड़क परियोजना का हिस्सा था, जिसे हाल ही में ट्रैफिक के लिए खोला गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे से पहले इलाके में भू-स्खलन और ढलानों में दरारें देखी गई थीं। प्रशासन ने सोमवार को एहतियातन यातायात रोक दिया था, लेकिन मंगलवार को पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे धूल और मलबे का बड़ा गुबार उठ गया।
हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने चीन के तेजी से बनाए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और स्थायित्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह पुल Sichuan Road & Bridge Group द्वारा बनाया गया था और इसे चीन की इंजीनियरिंग उपलब्धियों में गिना जा रहा था। अब विशेषज्ञ इसे “भू-स्थिरता की गंभीर विफलता” और “जल्दबाज़ी में निर्माण” का नतीजा मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button