विश्व कप में दमदार प्रदर्शन पर स्नेह राणा को 50 लाख का पुरस्कार, सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड की शान

Local Samachaar
1 Min Read

महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार खेल दिखाने वाली स्नेह राणा को उत्तराखंड सरकार ने 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राणा से फोन पर बात की और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी।
धामी ने कहा कि स्नेह राणा ने कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं पर काम कर रही है।
स्नेह राणा का नाम अब देश की प्रमुख महिला क्रिकेटरों में शामिल है और उनका प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

Share This Article