राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर होगी आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन, सीएम धामी ने किया प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ

Local Samachaar
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से इस मैराथन के प्रोमो रन का शुभारंभ किया और लोगो का अनावरण किया।

यह मैराथन 2 नवम्बर 2025 को व्यास घाटी के गूंजी गाँव से शुरू होगी। इसमें देशभर के एथलीट हिस्सा लेंगे और दौड़ समुद्र तल से 10,300 से 15,000 फीट की ऊँचाई पर होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह प्रतियोगिता वाईब्रेंट विलेज योजना को भी बढ़ावा देगी, जिससे सीमांत क्षेत्रों को स्थायी रोजगार, पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय पहचान मिलेगी।

आयोजन में पाँच श्रेणियाँ रखी गई हैं—60 किमी अल्ट्रा रन, 42 किमी फुल मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी रन। प्रोमो रन में चयनित विजेताओं को मुख्य आयोजन में सीधा मौका मिलेगा।

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि भविष्य में जून 2026 में माणा-नीति घाटी में भी मैराथन होगी, जिसमें विजेताओं के लिए 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित है।

Share This Article