एडवेंचर प्रेमियों के लिए खुशखबरी: उत्तराखंड में 83 हिमालयी चोटियां पर्वतारोहण के लिए स्वीकृत

Local Samachaar
1 Min Read

साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने हिमालय की 83 चोटियों को पर्वतारोहियों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। इस फैसले को राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

सरकार का कहना है कि इस कदम से उत्तराखंड में साहसिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और पर्वतारोहण के शौकीनों को नए अभियान शुरू करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका में सुधार होगा।

सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी अभियानों को निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत ही अनुमति दी जाएगी।

Share This Article