खेल

BCCI और अपोलो टायर्स में समझौता: अब ढाई साल तक टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा नया लोगो

भारतीय क्रिकेट टीम को नया स्पॉन्सर मिल गया है। मंगलवार को BCCI ने घोषणा की कि अपोलो टायर्स अगले ढाई साल तक टीम इंडिया का लीड जर्सी स्पॉन्सर रहेगा। यह करार लगभग 579 करोड़ रुपये का है और मार्च 2028 तक लागू रहेगा।

 

यह स्पॉन्सरशिप पुरुष और महिला दोनों सीनियर व जूनियर टीमों पर लागू होगी। अब जब भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, उनकी जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो साफ़ तौर पर दिखाई देगा।

 

इससे पहले ड्रीम11 टीम इंडिया की जर्सी का स्पॉन्सर था। लेकिन सरकारी प्रतिबंधों के चलते उसे बीच में ही करार छोड़ना पड़ा। इसके बाद हुई बोली प्रक्रिया में अपोलो टायर्स ने बड़ी रकम लगाकर यह अधिकार हासिल किए।

Related Articles

Back to top button