भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप फाइनल में पहुँची, चीन से होगा खिताबी मुकाबला

Local Samachaar
1 Min Read

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारत और जापान के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। भारत के लिए पहला गोल ब्यूटी डुंग डुंग ने 7वें मिनट में किया। हालांकि, जापान ने आख़िरी पलों में शिहो कोबायाकावा के गोल से बराबरी कर ली।

 

इस ड्रॉ के बाद भारत के कुल 4 अंक हुए और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। वहीं चीन ने कोरिया को 1-0 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस तरह चीन और भारत दोनों ने फाइनल में जगह बना ली।

 

रविवार, 14 सितंबर को भारत का सामना चीन से होगा। यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि फाइनल की विजेता टीम को 2026 महिला हॉकी विश्व कप (बेल्जियम और नीदरलैंड्स) के लिए सीधी एंट्री मिलेगी।

Share This Article