शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा उपराष्ट्रपति चुनाव 2025, शाम को आएंगे नतीजे

Local Samachaar
1 Min Read

नई दिल्ली।
भारत में उपराष्ट्रपति पद के लिए आज संसद भवन में मतदान हो रहा है। सुबह से ही सांसदों ने उत्साहपूर्वक वोट डालना शुरू किया। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और शाम 6 बजे से मतगणना होगी।

चुनाव में एनडीए की ओर से सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष की ओर से बी. सुंदरशन रेड्डी उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया।

पूरे संसद परिसर में लोकतांत्रिक गरिमा और सौहार्द्र का माहौल है। सभी सांसद लोकतंत्र के इस बड़े पर्व का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Share This Article