उत्तराखंड सरकार ने निभाया वादा, अग्निवीरों को रोजगार का बड़ा तोहफा

Local Samachaar
1 Min Read

 

सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवामुक्त अग्निवीरों को वर्दीधारी पदों पर 10% क्षैतिज आरक्षण देने की नियमावली जारी कर दी है।

सोमवार को जारी “अग्निवीर क्षैतिज आरक्षण नियमावली–2025” के बाद पुलिस, वन विभाग, अग्निशमन, कारागार और सचिवालय रक्षक जैसे पदों पर नियुक्ति का रास्ता आसान हो जाएगा।
प्रदेश में इसे मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Share This Article