PM मोदी के देहरादून दौरे पर ट्रैफिक अलर्ट! एफआरआई बना जीरो जोन, जानिए पूरा रूट प्लान

Local Samachaar
2 Min Read

देहरादून,  उत्तराखंड की रजत जयंती के मौके पर 09 नवंबर को राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। वह वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में मुख्य समारोह में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक की कड़ी व्यवस्था की है।

दून पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, एफआरआई के 500 मीटर दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी सामान्य वाहन की एंट्री नहीं होगी। यह ट्रैफिक प्लान सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा, जबकि डायवर्जन प्लान शाम 4 बजे तक लागू रहेगा।

इस अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर और बाहर दोनों ही मार्गों पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चकराता रोड के रास्ते एफआरआई जाने वालों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

समारोह में प्रदेशभर से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। निर्धारित पार्किंग स्थल से समारोह स्थल तक गोल्फ कार्ट की सुविधा दी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मुख्य मार्गों की बजाय वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें। साथ ही, ट्रैफिक सहायता के लिए अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

Share This Article