अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत शुरुआत को सोमवार को भी बरकरार रखा है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने चार दिनों में करीब ₹197.50 करोड़ इंडिया नेट कमा लिए हैं।
फिल्म के लिए पहला सोमवार भी अहम रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 5 अक्टूबर को फिल्म ने करीब ₹21 करोड़ की नेट कमाई की। हालांकि रविवार के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म घरेलू स्तर पर ₹200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है।
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन ₹62 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन कलेक्शन ₹53.50 करोड़ और तीसरे दिन ₹61 करोड़ रहा। चार दिनों में फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई ₹197.50 करोड़ हो गई।
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा करीब ₹303 करोड़ बताया जा रहा है। यानी फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी ₹300 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

