रोजगार को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, PM मोदी ने युवाओं को सौंपे 51,000+ जॉब लेटर

Local Samachaar
1 Min Read

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर देश के युवाओं को बड़ा रोजगार उपहार दिया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर नियुक्ति भारत के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और रोजगार मेले इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और तेज बनाया गया है।

इस रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवारों को रेलवे, स्वास्थ्य मंत्रालय, डाक विभाग, बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्तियां दी गईं। देशभर के 47 केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

PM मोदी ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने युवाओं से देश सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

Share This Article